अजय दीक्षित
ईसाइयों के सर्वोच्चता धर्म गुरु बेटीकैन सिटी के पॉप लियो ने ईरान युद्ध को मानवता के लिए खतरा बताया है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की युद्ध नीति की आलोचना की ,साथ में उन्होंने इसराइल द्वारा चलाए जा रहे लेबनान, गाजा जन संहार पर भी चिंता व्यक्त की । पॉप लियो ने कहा कि गाजा, लेबनान, ईरान में बच्चे मारे जा रहे हैं और इसे किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता है। पॉप लियो ने अमेरिकन जनता और कांग्रेस से अपील की है कि वह युद्ध रोकने के लिए अभियान शुरू करे। पॉप ने डॉनल्ड ट्रंप को बीमार व्यक्ति बताया है। पॉप लियो के इस कथन से यूरोपीय देशों फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटिश, इटली, हंगरी, सन्नाटा छा गया है। उल्लेखनीय है कि ईरान युद्ध में अमेरिका के कहने के बाबजूद फ्रांस, जर्मनी,स्पेन,ब्रिटिश,
ने शामिल होने से इनकार कर दिया है। यूएस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप चारों ओर से घिर गए हैं। डेमोक्रेट पार्टी ने नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में की योजना बनाई है। रिपब्लिक पार्टी अगर हार सकती है तो डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ कांग्रेस में महाभियोग चलाया जा सकता है।
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो ने डॉनल्ड ट्रंप की आलोचना करते हुए कहा है कि गाजा में बच्चों की हत्या, अस्पतालों, स्कूलों को मिशाइल, ड्रोन, बैलेस्टिक मिशाइल, से हमला करना मानवता के खिलाफ अपराध है ।
दूसरी ओर चाइना ने अमेरिका के कान के कीड़े झाड़ दिए हैं।
उसने हॉर्मूज समुद्री क्षेत्र में से अपना 3 लाख बैरल तेल लदा जहाज निकाल कर और वह भी ईरान के बंदरगाह से, अमेरिका के हॉर्मूज समुद्री क्षेत्र को नाका बंदी अभियान की हवा निकालदी है। ज्ञातव्य हो कि अमेरिका ने ईरान से आने वाले जहाजों को रोकने या उठा देने की घोषणा की थी।
लेकिन चाइना ने इस तकियानुशी आदेश को मानने से मना कर दिया था और कहा था कि 90 फीसदी जरूरत का तेल, गैस वह ईरान से लेता है।यह उसका अनुबंध है और इसलिए अमेरिका इसे नहीं रोक सकता है। उधर रूस के विदेश लावरोब अचानक रूस पहुंचे और नई दिशा में बात की । लावारोब ने कहा कि यूरोपीय देश अमेरिका पर दबाब बनाए ताकि यूरोपीय देशों का तेल गैस भी निकल सके।
सूत्रों की माने तो अमेरिका पर विशेषकर डॉनल्ड ट्रंप पर विश्व बिरादरी का प्रेसर है कि ईरान युद्ध किसी भी कीमत पर बंद हो ना चाहिएं। यूएस वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस, तुलसी गैबार्ड, रक्षा मंत्री, रोबियो, सब इस युद्ध के खिलाफ है और वे इसराइल को दोषी मानते हैं क्योंकि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ही मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।
दूसरी ओर रूस के विदेश मंत्री लाबाराब ने सऊदी क्रॉन प्रिंस बिन सलमान से भी कहा है कि युद्ध सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, कतर, बहरीन,के लिए भी मुश्किल पैदा करेगा । जेडी वेंस ने कहा है कि ईरान अमेरिका वार्ता एक बार पुन: जल्दी ही हो सकती है। वैन्यू इस्लामाबाद या जिनेवा में होगा ।
हॉर्मूज समुद्री क्षेत्र में 800 से अधिक मालवाहक शिप फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी यूएस प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने 40 मिनिट की बात की है।
हॉर्मूज समुद्री क्षेत्र बंद होने से लगभग 45 देशों में तेल टैंकरों, गैस का का संकट आ गया है।भारत , चाइना, पाकिस्तान, यूरोपीय देश शामिल है।
अमेरिका ने आरोप लगाया है कि चाइना ईरान को ड्रोन, बैलेस्टिक मिशाइल, उपलब्ध करा रहा है।जबकि रूस के हथियार चाइना जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

