मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर गणेश आचार्य व एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी स्टारर हिंदी म्यूजिक वीडियो माही वे दर्शकों के बीच आते ही तेजी से वायरल हो रहा है. यह म्यूजिक वीडियो सुर म्यूजिक रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है.
यह गाना, गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी के इमोशनल अंदाज़, दमदार म्युजिक और शानदार विजुअल्स के कारण दर्शकों का खूब प्यार बटोर रहा है. रिलीज के कुछ ही समय में गाने को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.
गाने को लेकर गणेश आचार्य ने कहा, माही वे सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति है. इसकी कहानी, संगीत और विजुअल्स हर किसी को अपनी जिंदगी के किसी न किसी एहसास से जोड़ देंगे. दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वह बेहद खास है. मुझे खुशी है कि लोग इस गाने की भावना को महसूस कर रहे हैं.
गणेश आचार्य ने आगे कहा, ‘माही वेÓ मेरे लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है क्योंकि इस गाने में केवल डांस या परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि गहरी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मौका मिला. जब मैंने पहली बार इस गाने का कॉन्सेप्ट सुना, तभी समझ गया था कि यह दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगा.
उन्होंने आगे कहा, सुल्ताना नूरान और शबाब साबरी की आवाज़ ने इसे अलग ऊंचाई दी है. आकांक्षा पुरी के साथ काम करने का अनुभव भी शानदार रहा. जिस तरह से दर्शक इस गाने को प्यार दे रहे हैं, वह बताता है कि अच्छे कंटेंट की हमेशा कद्र होती है. मुझे उम्मीद है कि ‘माही वेÓ आने वाले दिनों में और बड़ा हिट साबित होगा.
बता दें, गाने को अपनी आवाज दी है मशहूर गायिका सुल्ताना नूरान और गायक शबाब साबरी ने, जिसने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं अशोक पंजाबी के लिखे बोल और राहुल राजपूत के संगीत ने इस रोमांटिक-इमोशनल ट्रैक को खास बना दिया है. यह गाना प्यार, दर्द और जुदाई की भावनाओं को बहुत खूबसूरती से दिखाता है, जो सीधे दिल को छूता है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

