पहले ‘गदर 2Ó और अब ‘बॉर्डर 2Ó की सक्सेस ने सनी देओल को एक बार फिर ऊंचाईंयं पर पहुंचा दिया है. वहीं फैंस अब एक्टर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं इनमें ‘गबरूÓ भी शामिल है. इस फिल्म की रिलीज डेट 8 मई तय की गई थी लेकिन अब खबरों के मुताबिक सनी देओल की ‘गबरूÓ के लिए फैंस को और इंतजार करना पड़ सकता है. दअसल फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, गबरू की रिलीज टाल दी गई है और यह 8 मई को सिनेमाघरों में नहीं आएगी. मेकर्स कुछ दिनों में नई रिलीज डेट तय कर लेंगे, जिसके बाद वे ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, गबरू 13 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 8 मई तक टाल दिया गया. अब, इस नए अपडेट से पता चलता है कि अभिनेता के फैंस को फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ेगा.
इससे पहले, नवंबर 2025 में आई रिपोर्ट में कहा गया था कि सनी देओल की इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने कंफर्म करते हुए बताया, एक स्टार की ज़रूरत थी और निर्माताओं को पता था कि सलमान खान इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही हैं. सलमान से संपर्क किया गया और उन्हें यह किरदार और फिल्म में इसका कॉन्ट्रिब्यूशन बहुत पसंद आया. उन्होंने एक साल से भी पहले चुपचाप फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और फिल्म अच्छी बन रही है. गबरू में उनका कैमियो बेहद दिल छू लेने वाला है. यह प्यारा होने के साथ-साथ बेहद एंटरटेनिंग भी है. फिल्म में उनके कुल तीन सीन हैं, इसलिए यह एक एक्सटेंडेड स्पेशल अपीयरेंस है.
गबरू को इंटेंस इमोशनल से भरपूर एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, फिल्म सनी देओल के किरदार और एक चाइल्ट आर्टिस्च की कहानी है, जो दोनों अपने-अपने संघर्षों से जूझ रहे हैं. उनका इमोशनल बॉन्ड ही कहानी का आधार है. उम्मीद है कि फिल्म में सनी देओल एक दमदार भूमिका में नजऱ आएंगे, जिसमें एक्शन और इमोशंस का बेहतरीन मेल होगा. फिलहाल फैंस इस फिल्म के टीजर का इंतजाक कर रहे हैं.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

