धमतरी, 19 अप्रैल (आरएनएस)। धमतरी में अधिवक्ता समुदाय के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू को एक साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
उन्हें अधिवक्ता कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ कार्यकारिणी समिति, अनुशासन समिति, वित्त समिति, मान्यता समिति, परीक्षण समिति और न्यासी समिति में भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस उपलब्धि के बाद धमतरी जिला अधिवक्ता संघ और पूरे अधिवक्ता समुदाय में उत्साह और खुशी की लहर देखने को मिल रही है। संघ के पदाधिकारियों ने इसे शत्रुहन सिंह साहू के लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष, समर्पण और विधि के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम बताया है।
अधिवक्ता संघ का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से अधिवक्ताओं के हितों को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन नई दिशा में आगे बढ़ेगा। संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने श्री साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

