अयोध्या 19 अप्रैल (आरएनएस)। आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष 1997 में शासन के निर्देश पर हर जिले के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों के निवास को जाने वाले मार्ग का नामकरण उन स्वतन्त्रता सेनानी के नाम पर करते हुए शिलापट लगाए गए थे ,फ़ैज़ाबाद शहर में भी ऐसे 20 स्वतन्त्रता सेनानियों के नाम पर मार्गो का नामकरण करते हुए शिलापट लगाए गए ,,धारारोड मुहल्ले में फ़ैज़ाबाद के प्रख्यात क्रांतिकारी रमानाथ मेहरोत्रा के आवास को जाने वाले मार्ग पर शिलापट एस पी सिटी आफिस के बाहर लगा हुआ है ,इधर एस पी सिटी आफिस का सौंदर्यीकरण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है जिसका मलबा उक्त क्रान्तिकारी रमानाथ मेहरोत्रा जी के नाम वाले शिलापट के सम्मान में दो दिन से फेंका जा रहा है , ये सम्मान नगर निगम क्षेत्र एक वरिष्ठ अफसर की नांक के नीचे हो रहा है ।जिसकी तमाम राजनैतिक ,सामाजिक संघठनो ,वकीलों ,पत्रकारों ने कठोर शब्दो मे निंदा करते हुए तत्काल मलबा हटाने और ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

