टर्बो ट्रैक, एनसीआर के गुरुग्राम में ‘हार्डी मेमोरियल कार्टिंग रेस’का आयोजन
• महिला रेसर्स ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
• प्रतियोगिता में 10 से 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के प्रतिभागियों की भागीदारी रही
• अरिहान आवाधिया, दिव्यांश शर्मा, यशस्वी भाटी एवं यथार्थ बने विजेता
• जेके टायर के प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंघानिया द्वारा दिल्ली-एनसीआर की पहली कार्टिंग अकादमी स्थापित करने की घोषणा
• दिवंगत संजय शर्मा “हार्डी”की याद में हुआ आयोजन

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आरएनएस )। दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख गो-कार्टिंग ट्रैक ‘टर्बो ट्रैक’में ‘हार्डी मेमोरियल कार्टिंग रेस’का रविवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के उत्साही प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी रेसिंग हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण महिला रेसर्स रहीं, जिन्होंने लेवल-1 और लेवल-2 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध किया कि मोटरस्पोर्ट्स में उनकी भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उनके सटीक और आत्मविश्वासपूर्ण प्रदर्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया। यह आयोजन भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के प्रमुख स्तंभ रहे स्वर्गीय संजय शर्मा “हार्डी” की स्मृति को समर्पित था जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक देश में मोटरस्पोर्ट्स के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कई युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में अरिहान आवाधिया, दिव्यांश शर्मा, यशस्वी भाटी एवं यथार्थ अपने-अपने वर्गों में विजेता बने।
समारोह के दौरान सांसद राजीव प्रताप रुडी ने वीडियो संदेश भेजा जिसमें उन्होंने कहा कि संजय शर्मा ‘हार्डी’भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के ऐसे सशक्त स्तंभ थे, जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक इस क्षेत्र को नई पहचान और दिशा दी। जेके टायर के साथ जुड़कर उन्होंने संगठित रेसिंग की मजबूत नींव रखी और अनेक युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया। नारायण कार्तिकेयन और करुण चंडोक जैसे अंतरराष्ट्रीय ड्राइवर उसी विरासत के उदाहरण हैं। उनका जाना मोटरस्पोर्ट्स जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी प्रेरणा सदैव आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।अतीका मीर ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं, जबकि दीपा मलिक ने हार्डी के साथ अपने अनुभव साझा किए। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी वीडियो संदेश के माध्यम से उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में जेके टायर के प्रबंध निदेशक अंशुमान सिंघानिया, संजीव शर्मा, नीलम प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ‘टर्बो ट्रैक’के संस्थापक अरविंद कुमार ने हार्डी के सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर की पहली कार्टिंग अकादमी की स्थापना की घोषणा भी की गई, जो युवा रेसर्स को प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।