-व्यापारियों ने पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
चित्रकूट 20 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक तथा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की पांचवीं पुण्यतिथि व्यापार मंडल जिला कार्यालय बृजरानी गेस्ट हाउस स्टेशन रोड कर्वी में मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल राजीव अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी ने व्यापारियों के लिए सदैव संघर्ष किया है। व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए उन्होंने पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में जाकर व्यापारियों के बीच अलख जगाने का काम किया था। उन्ही की मेहनत का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वट वृक्ष की तरह तैयार खड़ा है। जिला महामंत्री गुलाब गुप्ता ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों के लिए लड़ाई लड़ कर मुलायम सिंह सरकार में चुंगी खत्म कराने का काम किया था। बिक्री कर सरलीकरण करने का काम किया था। आरएफसी विभाग का लाइसेंस समाप्त कर इंस्पेक्टर राज को पूरी तरह से समाप्त कराया था। व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही हर तरह के परेशानी को दूर करने के लिए वह सदैव संघर्षरत रहे हैं। आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हैं। जिला मंत्री शैलेंद्र केसरी ने कहा कि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा भाजपा से पांच बार के सांसद रहे। अपने ही सरकार में वह व्यापारियों के हित की लड़ाई के लिए धरने पर बैठ गए थे। जिस पर उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उनसे कहा था। मंडल उपाध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने अनेकों लड़ाइयां लड़ी थी और सभी में सफलता प्राप्त की थी। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता आयकर एवं वास्तुकार संजय अग्रवाल, नीरज, विनय, अशोक, गोविंद सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

