चित्रकूट 20 अप्रैल (आरएनएस)। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 से 30 अप्रैल के मध्य टीकाकरण दिवसो बुधवार एंव शनिवार को छोडकर स्कूल बेस्ड डिप्थीरिया/टीडी वैक्सीनेशन अभियान जनपद में संचालित किया जा रहा है। शासन स्तर से प्राप्त दिशा निर्देश पर सोमवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज कर्वी में पूर्वान्ह 10 बजे सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी एंव प्रधानाचार्या शशिकला ने फीता काटकर अभियान का शुभारम्भ किया। इस दौरान जीजीआईसी में सचंालित सत्र में 25 बच्चो का टीकाकरण पिं्रयका देवी एंव आशा कार्यकत्र्री की टीम के सहयोग से किया गया।
डिप्थीरिया (गलाघोटू) बीमारी की रोकथाम के लिए डीपीटी एंव टीडी टीकाकरण के लिए स्कूल आधारित अभियान के शुभारम्भ के दौरान से सीएमओ एंव जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा बालिका इण्टर कालेज के स्टाफ एंव बच्चो को अभियान के अन्तर्गत होने वाले टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। साथ ही प्रधानाचार्या से टीकाकरण अभियान के दौरान सहयोग की अपेक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि प्रत्येक स्कूल के रोस्टर अनुसार कार्य योजना तैयार की गयी है। जिसमें कक्षा एक, पांच व दस के छात्र-छात्राओ का स्कूल के पंजीकरण के अनुसार डीपीटी-2 बूस्टर, टीडी-10, टीडी-16 की वैक्सीन से शत प्रतिशत टीकाकरण कराते हुए उपलब्धि प्राप्त की जानी है। ताकि शासन की मंशानुसार डिप्थीरिया बीमारी की रोकथाम के लिए स्कूल आधारित अभियान को सफल बनाया जा सके। इसके लिए प्रत्येक स्कूल, विद्यालय में अभियान के दौरान एक अध्यापक को नोडल अधिकारी नामित है। जिससे अभियान ठीक ढंग से संचालित हो सके। इस अवसर पर डा संतोष कुमार, डा जीआर रतमेले, डा दयाशंकर, डा अरूण पटेल, संजय जिला समन्वयक, डीपी सिंह, शिवम, नरोत्तम सिंह, रूपनारायण, ज्ञानचंद्र शुक्ला, नेहा विश्वकर्मा, प्रज्ञा पाठक, शोभा देवी, विनीता गुप्ता आदि स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

