चित्रकूट। कर्वी मुख्यालय में ओलिंपिक एसोसिएशन के कार्यालय में महिला खेल आयोजन की बैठक ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आयोजन के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिये गए। बैठक में विशेष रूप से डॉ तुषारकान्त शास्त्री, कमलेश कुमार, राजकुमार निषाद एवं महिला प्रतिनिधि रूपा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन और जिला चित्रकूट ओलिंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। इस एक दिवसीय खेल आयोजन महिला वालीबॉल प्रतियोगिता होना है। जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों तथा विद्यालयों की महिला टीमों की प्रतिभागिता रहेगी। खेल आयोजन के संचालन को लेकर विभिन्न दायित्वों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को सर्टिफिकेट, मेडल तथा महिला वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान को शील्ड से पुरस्कृत किया जायेगा। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि यह खेल आयोजन महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का काम करेगा एवं प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

