चित्रकूट 20 अप्रैल (आरएनएस)। प्रमुख जनगणना अधिकारी डीएम पुलकित गर्ग ने अवगत कराया है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अप्रैल से 02 मई तक विभिन्न प्रशिक्षण स्थलों पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के शुभारम्भ के लिए जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न स्थलों पर नामित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल को विकास खण्ड कार्यालय कर्वी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री अरुण कुमार को बृह्मचर्य इण्टर कॉलेज कर्वी, अपर जिलाधिकारी चन्द्र शेखर को वशिष्ठ गुरुकुलम राजापुर तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार को महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ कराने के लिए नामित किया गया है।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू को कार्यालय उप कृषि निदेशक, उप जिलाधिकारी न्यायिक कर्वी सौरभ यादव को खण्ड विकास कार्यालय पहाड़ी, उप जिलाधिकारी मानिकपुर मो. जसीम को संत रीता इण्टर कॉलेज मानिकपुर तथा उप जिलाधिकारी न्यायिक मानिकपुर पूजा गुप्ता को बीआरसी मानिकपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराएं। जिससे जनगणना के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल क्रियान्वित किया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

