चित्रकूट 20 अप्रैल (आरएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी अध्यक्ष प्रथम अपर जिला जज राहुल मिश्रा की अध्यक्षता एवं अपर जिला जज एफटीसी ध्नोडल अधिकारी लोक अदालत राममणि पाठक तथा अपर सिविल जज सीडि सहायक नोडल अधिकारी वर्णिका शुक्ला की उपस्थिति में जनपद के प्रशासनिक विभागों में नियुक्त अधिकारियों की तृतीय चरण की बैठक सम्पन्न हुयी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चैधरी ने बताया कि प्रभारी जनपद न्यायाधीश राहुल मिश्रा ने नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण पर जोर दिया है। बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138, एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम और जल वाद, सर्विस मैटर्स, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व, चकबन्दी वाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों, श्रम वाद, प्री लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं विशेषकर पारिवारिक मामले, उपभोगता फोरम तथा आर्बिट्रेशन सम्बन्धित वादों का निस्तारण किया जाना है। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा की गयी कि वे अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त ऐसे मामले जिनकों लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सके उन्हे अधिक से अधिक चिन्हित कर उनमें पक्षकारों को कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का प्रयास करें। बैठक में बीएल गुप्ता डीपीओ आईसीडीएस, एस.एम कश्यप अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, सुरेन्द्र कुमार जिला सूचना अधिकारी, फरहत खान अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान, एसके पांडेय वरिष्ठ निरीक्षक वाटमाफ उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

