-आश्वासन पर पूर्व सांसद ने खत्म किया अनशन
चित्रकूट 20 अप्रैल (आरएनएस)। महंत के अर्नगल टिप्पणी करने के मामले को लेकर पूर्व सांसद ने लालापुर बाल्मीकि आश्रम में गांव के ग्रामीणों कौर दुकानदारों के साथ धरना दे दिया। कहा कि कार्रवई नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इसे लेकर आश्रम के आसपास पुलिस छावनी के अलावा लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। दिनभर पुलिस व प्रशासन अनशन समाप्त करने को जद्दोजहद करते रहे। देर रात लिखित आश्वासन पर अनशन समाप्त हुआ। मामले को लेकर बाल्मीकि समिति की टीम ने पत्रकारो से रूबरू होकर समिति भंग करने का ऐलान किया है।
शनिवार की शाम बाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास ने पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पूर्व सांसद ने थाने में महंत के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद रविवार को सवेरे धरने पर बैठ गए। महंत की गिरफ्तारी व आश्रम में आने जाने पर रोक की मांग किया। इस खबर पर गांव के लोग व दुकानदार समर्थन पर आ गए। जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। देर रात एएसपी सत्यपाल सिंह, एसडीएम, सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और लिखित आश्वासन दिया कि महंत के आश्रम पर जाने से पाबंदी लगा दी गई। दुकानदारों से कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। इस पर पूर्व सांसद ने अनशन समाप्त किया। सोमवार को पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, महंत दिव्यजीवन दास ने डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू होकर कहा कि प्रकरण को लेकर समिति भंग कर दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

