चित्रकूट 20 अप्रैल (आरएनएस)। नगर पालिका का लाइनमैन कर्मचारी जगदीश प्रसाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने कर्वी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए खोजबीन की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते कर्मचारी के बैंक खाते को फ्रीज कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी तरह के आर्थिक दुरुपयोग की संभावना रोकी जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

