– बैठक में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी की दिलाई गई शपथ
चित्रकूट। रैकवार समाज आश्रम लालापुर की बैठक महर्षि कश्यप सेवा संस्थान के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें नव-निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समय की प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई गई। बैठक में पूर्व में अध्यक्ष मनोनीत जागेश्वर प्रसाद रैकवार फौजी ने व्यक्तिगत कारणों से पद ग्रहण करने में असमर्थता जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से रामकृष्ण रैकवार (शिवरामपुर) को अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित कार्यकारिणी में छबिलाल रैकवार को उपाध्यक्ष, मुन्ना लाल रैकवार को महासचिव, उमेश चन्द्र कश्यप को कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश रैकवार को संगठन मंत्री, सीताराम रैकवार को संरक्षक, उमेश कुमार रैकवार को विधिक सलाहकार तथा अमित कश्यप को प्रचार मंत्री बनाया गया। अन्य सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के प्रमुख निर्णयों में सप्ताह में एक दिन समाज सेवा के लिए देने, पदाधिकारियों से 100 व सदस्यों से 50 मासिक अंशदान लेने तथा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव शामिल रहा। इसके साथ ही सामाजिक टेंट हाउस संचालित कर उसकी आय से सामाजिक कार्य करने पर भी सहमति बनी। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज के उत्थान व संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

