सीतापुर 20 अप्रैल (आरएनएस)। जनपद में रविवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। हरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कोतवाली देहात इलाके में घायल युवक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हरगांव के नयागांव फिरोजपुर निवासी अनुपम सिंह (38) रविवार देर रात हरगांव-महोली मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान फिरोजपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बलवंत शाही के अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं, कोतवाली देहात के मोहिद्दीनपुर निवासी अनूप अपनी कार से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर शाहमहोली के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर इंटरलॉकिंग के ढेर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अनूप को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

