हरगांव/सीतापुर 20 अप्रैल (आरएनएस)। हरगांव विकास क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय राजेपुर में शिक्षा चैपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, उत्कृष्ट शिक्षकों एवं निपुण बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय का माहौल उत्साह और प्रेरणा से भर उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। इस दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) द्वारा शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका विभा मिश्रा द्वारा अतिथियों का टीका लगाकर स्वागत करने से हुई, जबकि शिक्षक आमोद कुमार राम ने सभी अतिथियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मदन लाल गौतम ने किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य, एसआरजी आलोक श्रीवास्तव, एआरपी आलोक यादव, ब्रजेश शर्मा, सत्यांश सिंह, नावेद, इन्द्रसेन सहित संकुल के शिक्षक आमोद कुमार राम, वीरेंद्र कुमार, तुषार भारती, विनय दीक्षित, प्रवीण शंकर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, हिमांचल प्रताप राजवंशी, प्रमोद कुमार, शैलजा मिश्रा, प्रदीप कुमार, सबा बानो, नीलम देवी, सूरज भार्गव, मो. रिजवान, बसंत त्रिवेदी, मो. सलीम, संगीता सक्सेना, दिनेश राज, सुभाष चैरसिया, बुशरा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

