सीतापुर 20 अप्रैल (आरएनएस)। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में सोमवार को कक्षा 9 एवं 10 के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षिक प्रगति एवं भावनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए एक काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन काउंसलर (परामर्शदाता) तारिक सिद्दीकि द्वारा किया गया। काउंसलर ने विद्यार्थियों को तनाव और मानसिक दबाव से बचने के प्रभावी उपाय बताते हुए सकारात्मक सोच अपनाने, समय प्रबंधन करने तथा नियमित दिनचर्या बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को खुलकर साझा किया, जिनका समाधान भी विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

