मुंबई ,21 अपै्रल ,। शेयर बाजार में मंगलवार का दिन निवेशकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। दलाल स्ट्रीट पर आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (क्चस्श्व) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 576 अंकों से अधिक की छलांग लगाते हुए 6 मार्च के बाद पहली बार 79 हजार के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (हृस्श्व) का निफ्टी भी 150 से अधिक अंकों की शानदार बढ़त के साथ 24,500 के अहम आंकड़े को पार कर गया है। बाजार की इस जबरदस्त तेजी ने सुस्त पड़े माहौल में नई जान फूंक दी है।
निवेशकों की हुई छप्परफाड़ कमाई, मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पार
बाजार में आई इस बहार की बदौलत निवेशकों की झोली भर गई है। शेयर बाजार में इस तेज उछाल के कारण निवेशकों की संपत्ति में महज कुछ ही घंटों में 3.62 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम इजाफा दर्ज किया गया है। इस बंपर मुनाफे के साथ ही भारतीय शेयर बाजार का ओवरऑल मार्केट कैप भी काफी दिनों के बाद एक बार फिर 5 ट्रिलियन डॉलर के जादुई आंकड़े को पार कर गया है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और निवेशकों के भरोसे के लिए एक बेहद सकारात्मक संकेत है।
दिन के उच्च स्तर पर कारोबार, विशेषज्ञों ने खंगाले तेजी के कारण
बाजार के ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 78,520.30 के मुकाबले आज अच्छी बढ़त के साथ खुला। सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 537 अंकों की तेजी के साथ 79,058.20 के स्तर पर मजबूती से कारोबार कर रहा था, जबकि ट्रेडिंग सत्र के दौरान इसने 79,096.65 अंकों का अपना दिन का उच्च स्तर भी छुआ। इसी तरह निफ्टी भी 166 अंकों की मजबूती दिखाते हुए 24,532.50 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र में निफ्टी ने 24,535.15 का दिन का उच्चतम स्तर रिकॉर्ड किया। इस शानदार रिकवरी के बाद बाजार विशेषज्ञ अब उन पांच प्रमुख कारणों का गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं, जिनकी बदौलत शेयर बाजार में यह बंपर उछाल देखने को मिला है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

