जौनपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह मुन्ना के निधन हो जाने पर उनके पैतृक आवास रामनगर कोट पर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प एवं पार्टी का तिरंगा अर्पित कर नमन किया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह जी ने कहा कि छात्र राजनीति एवं यूथ कांग्रेस से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले स्व.अरुण कुमार सिंह मुन्ना का सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस पार्टी की मजबूती और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा, वे जौनपुर जिले की रारी विधानसभा से विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री के पद को सुशोभित किया है। कांग्रेस संगठन में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बाद सन 2003 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान किया था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि आज हमने एक स्पष्टवादी व, बेबाक नेता खो दिया, स्व. अरुण कुमार सिंह मुन्ना का सम्पूर्ण जीवन गांधी के सिद्धांतों पर आधारित था। वे सत्य को भी अपना प्रमुख सिद्धांत मानते थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि अरुण कुमार सिंह के रूप में कांग्रेस का एक स्तंभ इस दुनिया से चला गया, उनके स्थान की पूर्ति संभव नही है। सत्यवीर सिंह ने कहा कि स्व.अरुण कुमार सिंह का व्यक्तित्व बहुआयामी था, जरुरतमंदों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा तैयार मिलते थे, गांधी नेहरू परिवार की उनकी निकटता छात्र जीवन से ही थी। कांग्रेस पार्टी सेवादल के मुख्य जिला संगठक आरिफ सलमानी ने अपने नेता को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, इरशाद खान, जब्बार अली सलमानी, जिला महिला अध्यक्ष रेखा सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा, अतुल सिंह, नगर अध्यक्ष निशु केसरी, चंद्र शेखर शुक्ला, इरशाद खान, जय प्रकाश कंकड़ी, घनश्याम मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी स्व. मुन्ना जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

