जौनपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जनपद इकाई ने कलेक्ट्रेट परिसर मे जनपद अध्यक्ष बी सिंह की अध्यक्षता में एकत्र होकर बिरोध प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र के आठवे वेतन आयोग के संकल्प पत्र मे पेंशनर्स के टम्र्स रिफरेन्स को सम्मिलित किए जाने सहित दस सूत्रीय मांग को लेकर आज देश भर मे आल इण्डिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के देश व्यापी बिरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को प्रदेश के सभी जनपदो मे संगठन कर रहा है। केंद्र सरकार वित्त बिधेयक 2025 के माध्यम से पेंशनर्स मे सेवानिवृत्त की तिथि के आधार पर विभेद कर रहा है,जिससे वेतन आयोग के परिधि से जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स बाहर हो गए है,।जिसके कारण प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के पेंशनर्स आक्रोशित और आन्दोलित है। संगठन के जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने प्रधान मन्त्री एवं मुख्य मन्त्री को भेजे जाने वाले संगठन के ज्ञापन से-सम्बन्धित पत्र को पढ़कर सुनाया। नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह ने ज्ञापन को प्राप्त करते हुए ,सम्बन्धित को भेजने का आश्वासन दिया। सभा को संबोधित करते हुए श्री राकेशकुमार श्रीवास्तव संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सरकार से मांगो को शीध्र पूरी करने की मांग किया। करते हुए। सभा को सत्यदेव सिंह , पलकधारी मौर्य, राम अवध यादव, शेष नाथ सिंह, राम प्रताप यादव, शम्भूनाथ यादव, चन्द्र शेखर सिंह ,रामअवध लाल श्रीवास्तव ओमप्रकाश सिंह, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, इ0बेचन मिश्र,इ0मदन मोहन सोनकर, मुकुन्दलाल उपाध्याय, कान्ति सिंह, दसरथ राम ,,नीलम्मा, रीता देवी,लालमनि देती,श्यामादेवी आदि रही। सभा केअन्त मे अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए । संचालन जिलामन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

