जौनपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह के हाँथो जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन पात्र लोगो को मंगलवार को वरासत स्थानांतरण का शस्त्र लाइसेंस वितरित किया गया । उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी की मंशा तथा शासन की प्राथमिकता है की किसी पात्र व्यक्ति का कार्य ससमय बिना किसी परेशानी के निस्तारित किया जाय, जिसके क्रम में आज पात्र लोगो को यह लाइसेंस वितरित किया जा रहा है । मुख्य राजस्व अधिकारी,जिला विकास अधिकारी,शस्त्र लिपिक राजेश कुमार यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

