जौनपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की नौपेड़वा बाजार शाखा में बैंक की लचर व्यवस्था के कारण खाताधारकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्राहकों का आरोप है कि बैंक परिसर में लगा ए.टी.एम. अक्सर खराब रहता है, जिससे डिजिटल बैंकिंग के दौर में भी लोगों को नगदी और अन्य जानकारी के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ता है। 21 अप्रैल को एक खाताधारक अपनी बैंक संबंधी जानकारी के लिए ए.टी.एम. से मिनी स्टेटमेंट निकालने पहुँचा था। हमेशा की तरह ए.टी.एम. मशीन खराब मिली। जब परेशान होकर खाताधारक बैंक के अंदर स्टेटमेंट लेने पहुँचा, तो वहां तैनात कर्मचारियों का रवैया भी सहयोगात्मक नहीं रहा। कर्मचारियों पर टालमटोल का आरोप शिकायतकर्ता का कहना है कि बैंक कर्मचारी काम करने के बजाय ग्राहक को एक काउंटर से दूसरे काउंटर पर इधर-उधर दौड़ाते रहे। काफी देर तक परेशान करने और बार-बार मिन्नतें करने के बाद ही कर्मचारी ने मिनी स्टेटमेंट दिया।यूनियन बैंक की इस शाखा में न तो मशीनें सही काम करती हैं और न ही कर्मचारियों का व्यवहार संतोषजनक है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

