जौनपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। केराकत-देवगांव मार्ग के अकबरपुर गांव के पास एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आदित्य श्रीवास्तव (29 वर्ष, निवासी नेवादा जलालपुर) अपने साथी इंद्रजीत कुमार (26 वर्ष) के साथ देवगांव से घर लौट रहे थे। अकबरपुर गांव के समीप पहुंचते ही केराकत से देवगांव जा रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे और बेहोश हो गए।टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा। इसी दौरान अकबरपुर निवासी आकाश (पुत्र नाथू) ने भाग रहे ऑटो का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। ऑटो चालक ने आकाश को भी टक्कर मार दी और अपने घर रामपुर भौंरा पहुंचकर ऑटो छोड़कर फरार हो गया।रास्ते से गुजर रहे सरकी चैकी प्रभारी राकेश सोनकर ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सिपाही आशीष कुमार रामपुर भौंरा पहुंचे और फरार ऑटो चालक के घर से ऑटो को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

