डाकबंगले के अस्थाई भवन में चल रहा है तहसील का कार्य
बल्दीराय/सुलतानपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। नवनिर्मित तहसील बल्दीराय का नया भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अभी तक तहसील कार्यालय को वहां स्थानांतरित नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर कब तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट होगा।
वर्तमान में तहसील कार्यालय डाकबंगले के अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है, जहां सीमित संसाधनों व अव्यवस्था के चलते आम जनता और कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नया भवन तैयार होने के बावजूद शिफिं्टग में हो रही देरी से आम जन में तरह तरह के सवाल उठ रहे है वही बार ऐसोशिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि डाकबंगले के भवन में वर्ष 2016 से स्थापित तहसील का कार्य हो रहा है जो अवस्थाओं का शिकार है उन्होंने तहसील कार्यालय को नए भवन में तत्काल स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और कार्य व्यवस्था भी सुचारु हो सके। सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक स्तर पर कुछ औपचारिकताएं अभी पूरी की जानी बाकी हैं, जिसके चलते शिफिं्टग में विलंब हो रहा है। हालांकि अधिकारियों की ओर से जल्द ही तहसील कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित किए जाने की बात कही जा रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस दिशा में कब तक ठोस कदम उठाता है और लोगों को अस्थायी व्यवस्था से निजात मिल पाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

