राणा प्रताप पीजी कालेज के विद्यार्थियों की हुई सराहना
सुलतानपुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स कैडेट्स यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था सुधारने में लगातार सहयोग दे रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय की रेंजर प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वीना सिंह ने बताया कि जनपद मुख्यालय की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पिछले हफ्ते से ही राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की रोवर्स रेंजर्स टीम ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम निरंजन के निर्देशन में लगातार काम कर रही है। रोवर्स रेंजर्स कैडेट्स ने हेलमेट जागरूकता रैली, सड़क सुरक्षा अभियान व विभिन्न चौराहों पर ट्रैफिक नियम पालन हेतु जागरूकता अभियान से जुड़कर लोगों को सुरक्षित और अनुशासित यात्रा के लिए प्रेरित किया है। रोवर्स प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में रोवर्स रेंजर्स टीम का नेतृत्व मीना मौर्या कर रही हैं । टीम में सेजल,सगुन , शिवानी , शालिनी , सुशील कुमार, शोभित, रानी, नयना सिंह व सुशांत आदि शामिल हैं। मीडिया प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि समाजसेवा की भावना से किया गया रोवर्स रेंजर्स कैडेट्स का यह कार्य उनकी जन अनुशासन और सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय सिंह, प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी व यातायात पुलिस के अधिकारियों ने इस कार्य को प्रेरक और अनुकरणीय बताया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

