लखनऊ 21 अप्रैल (आरएनएस)। बीबीएयू में 21–22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवसÓ के अवसर पर भूविज्ञान विभाग और सतत विकास लक्ष्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में द्विदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के संरक्षण तथा भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार और सतत विकास लक्ष्य समिति के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं।कार्यक्रम समन्वयक एवं भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना और जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है और वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है, ताकि वे आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें।सतत विकास लक्ष्य समिति के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने जानकारी दी कि विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में छह रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है और वे पर्यावरणीय मुद्दों, सतत विकास तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व को गहराई से समझ पाते हैं।इस अवसर पर ‘सतत विकास लक्ष्य: सतत भविष्य में युवाओं की भूमिकाÓ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त ‘हम जिस पृथ्वी के हकदार हैं, उसके लिए एक दृष्टिÓ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, ‘हमारी पृथ्वी: आशा बनाम कार्रवाईÓ विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा ‘विभिन्न दृष्टिकोणों से पर्यावरण: चुनौतियाँ और समाधानÓ विषय पर इको-रील चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम्Ó विषय पर काव्य पाठ प्रतियोगिता और ‘सतत विकास लक्ष्यÓ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को ‘विश्व पृथ्वी दिवसÓ के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

