लखनऊ 21 अप्रैल (आरएनएस)। सचिवालय प्रशासन अनुभाग-1 द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार तात्कालिक प्रभाव से 17 विशेष सचिवों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें विभिन्न विभागों में नई तैनाती दी गई है।जारी आदेश के अनुसार विनोद कुमार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से सचिवालय प्रशासन विभाग, प्रभात कुमार को चिकित्सा शिक्षा विभाग से ऊर्जा विभाग तथा आनंद प्रकाश सिंह को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग में तैनात किया गया है। लाल बहादुर यादव को कृषि विभाग से उपभोक्ता मामले विभाग तथा विनय कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से धर्मार्थ कार्य विभाग में भेजा गया है।इसी क्रम में विनीत प्रकाश को नियुक्ति विभाग से सार्वजनिक उद्यम विभाग, जय प्रकाश भारती को सूचना विभाग से खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग तथा सुनील कुमार पाण्डेय को सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग से समाज कल्याण विभाग में तैनाती दी गई है। अनिल कुमार को राजस्व विभाग से सहकारिता विभाग तथा मंजूलता सिंह को गृह/गोपन विभाग से अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग में भेजा गया है।वेद प्रकाश द्विवेदी को गृह/गोपन विभाग से राजनैतिक पेंशन विभाग, महावीर प्रसाद गौतम को वित्त विभाग से नागरिक सुरक्षा विभाग तथा प्रेम कुमार पाण्डेय को वित्त विभाग से सचिवालय प्रशासन विभाग में तैनात किया गया है। उमा द्विवेदी को संस्कृति विभाग से परिवहन विभाग, आनंद कुमार राय को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से रेशम विकास विभाग तथा संजय शुक्ला को ऊर्जा विभाग से प्रशासनिक सुधार विभाग में भेजा गया है।इसके अतिरिक्त राजाराम द्विवेदी को राजस्व विभाग से लोक सेवा प्रबंधन विभाग में तैनाती दी गई है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन आवंटित विभाग में तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए योगदान आख्या प्रस्तुत करें।यह आदेश अनु सचिव बसंत कुमार तिवारी द्वारा नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से जारी किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

