प्रयागराज 21 अप्रैल (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का अंतिम संस्कार मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ रसूलाबाद घाट पर सैकड़ो कांग्रेसियों और समर्थकों के मौजूदगी में संपन्न हुआ।
बादशाहपुर से शवयात्रा ज्यों ही रसूलाबाद घाट पहुंची वहां मौजूद भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने मुन्ना भैया अमर रहे के नारे लगाए। अपराहन 1:30 बजे दिवंगत नेता के ज्येष्ठ पुत्र अभिषेक सिंह आशु ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इसके पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी की ओर से पुष्पगुच्छ अर्पित किया गया। तिवारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि वे अपनी लोकप्रियता और निर्भीकता के लिए जाने जाते थे। 82 वर्षीय मुन्ना का निधन जॉर्ज टाउन स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हृदय घात से हो गया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, पूर्व विधायक द्वय अनुग्रह नारायण सिंह एवं विजय प्रकाश, पूर्व महापौर चौ. जितेंद्र नाथ सिंह, सुधाकर तिवारी, किशोर वाष्र्णेय, हरिकेश त्रिपाठी,मुकुंद तिवारी, श्याम कृष्ण पांडेय, संजय तिवारी अफऱोज़ अहमद, मानस शुक्ला ,प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, अनिल पांडेय, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, अहमदुल्ला आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

