चतुर्थ वाहिनी पीएसी में सरदार पटेल और भारत की एकता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एकता गीत प्रतियोगिताएं आयोजित
प्रयागराज 21 अप्रैल (आरएनएस)। चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के निर्देशन में माह अप्रैल के अंतर्गत सरदार पटेल और भारत की एकता दिवस पर सांस्कृतिक महोत्सव एवं एकता गीत प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पीएमएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं, वाहिनी कार्मिकों के बच्चों तथा आरटीसी प्रशिक्षुओं ने उत्साह, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी एवं प्रशिक्षणरत जवानों में राष्ट्रीय एकता, सामूहिक सद्भाव तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों ने उपस्थित जनसमूह में उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम का संचार किया।
इस अवसर पर शिविरपाल अमित कुमार, पीएमएस प्रधानाचार्या श्रीमती मंगला मिश्रा, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

