प्रयागराज 21 अप्रैल (आरएनएस)। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय प्रयागराज प्रवास पर बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज आयेंगे।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि डिप्टी सीएम बुधवार 22 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:10 बजे पुलिस लाइन प्रयागराज पहुंचेंगे। 11:30 बजे डिप्टी सीएम स्टैनली रोड स्थित प्रयागराज मेडिकल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। उसके बाद 12:10 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों से भेंट संवाद तदोपरांत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 3:45 बजे शिक्षा निदेशालय प्रांगण प्रयागराज में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात शाम 5:00 बजे अरेल घाट स्थित हनुमंत कथा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उसके बाद शाम 5:40 बजे ऐनी बेसेंट इंटरमीडिएट कॉलेज जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रमों के बाद डिप्टी सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। तत्पश्चात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अगले दिन 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

