प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिंको को पूरी तनमयता व सावधानी के साथ जनगणना से सम्बंधित बिंदुओं के बारे में अच्छे ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा
प्रयागराज 21 अप्रैल (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा मंगलवार को महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय में पहुंचकर वहां चल रहे जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्मिंकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिंकों को पूरी तनमयता एवं सावधानी के साथ जनगणना से सम्बंधित बिंदुओं के बारे में अच्छे ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा।
जनगणना के प्रथम चरण में मकानों तथा परिवारों के चिन्हीकरण का कार्य किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को यदि कहीं पर भी किसी भी विषय पर संदेह हो, तो उसके बारे में मास्टर ट्रेनर से सहयोग प्राप्त कर सकते है।
जनगणना 2027 में जनगणना कर्मियों को सहयोग प्रदान करने की अपील भी किया कि आमलोगों के लिए स्वगणना की भी सुविधा इस बार प्रदान की गई है। 07 मई से 21 मई के दौरान वेबसाइट पर जाकर आम आदमी अपने परिवार की स्व गणना कर सकते है। इस अवसर पर राजीव कुमार शुक्ला, अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ से अजय कुमार उप निदेशक एवं जे के श्रीवास्तव सहायक निदेशक व प्रशिक्षकों के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

