प्रयागराज 21 अप्रैल (आरएनएस)। ब्लू हाउस ने सेंट जोसेफ कॉलेज की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में गोल्ड हाउस को हराकर दोहरी जीत दर्ज की है।
कॉलेज मैदान पर मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने 12 ओवर में चार विकेट पर 96 रन (आरव गुप्ता 62, इमरान 2/15, तनिष्क व अयान चड्ढा एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में गोल्ड हाउस की टीम 12 ओवर में 8 विकेट पर 61 रन (सक्षम 15, समृद्ध चित्रांशी 4/06, तारिक 2/12) बना लिए।
सीनियर वर्ग में ब्लू हाउस ने 15 ओवर में दो विकेट पर 151 रन (सिद्धार्थ अग्रवाल 72, तरेश कुमार 37 नाबाद, अनंत यादव व अथर्व कुमार त्रिपाठी एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में गोल्ड हाउस की पूरी टीम 13.5 ओवर में 122 रन (युग यादव 31, आर्यन पांडे 3/04, यथार्थ मिश्रा 3/10, सिद्धार्थ अग्रवाल 2/18) पर सिमट गई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करके किया। स्पोट्र्स कोऑर्डिनेटर शबी रफीक ने उनका स्वागत किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

