मीरजापुर 21 अप्रैल (आरएनएस)। पूर्वी दिल्ली निवासी एक शातिर अपराधी को यूपी की मीरजापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था जो फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक द्वारा जनपद में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में यह गिरफ्तारी की गई है।
दरअसल, पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को मंगलवार को यह सफलता हाथ तब लगी है, जब अहरौरा थाना पुलिस पर उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम से सम्बन्धित ? 25 हजार के ईनामियां वांछित पंकज कश्यप पुत्र मदन कुमार निवासी शास्त्री पार्क उस्मानपुर जनपद पूर्वी दिल्ली, दिल्ली को थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत लखनियादरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी अहरौरा के मुताबिक पंकज पर कई मुकदमें पंजीकृत हैं तथा वह एक शातिर किस्म का अपराधी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

