-मेगा हेल्थ चेकअप कैंप की शुरुआत
मिल्कीपुर-अयोध्या। नगर पंचायत कुमारगंज के गोकुला मोड़ के सामने पिलर नंबर 43 पर स्थित ग्रो स्केल हेल्थ केयर का उद्घाटन भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही। इस मौके पर आयोजित मेगा हेल्थ चेकअप कैंप के अंतर्गत लोगों को मुफ्त हीमोग्लोबिन एवं शुगर जांच की सुविधा प्रदान की जा रही है। साथ ही कैंप में अन्य सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट पर 40 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने कहा कि इस हेल्थ केयर सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यहां फुल बॉडी चेकअप भी किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करा सकें और बीमारियों से बचाव कर सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटी-छोटी जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस हेल्थ कैंप से विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उद्घाटन के दौरान कई गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

