गोसाईगंज-अयोध्या 21 अप्रैल (आरएनएस)। गोसाईगंज कस्बे के मोहल्ला तेलियागढ़ में बीती देर शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान बलराम कसौधन (उम्र लगभग 32 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई ज9 स्थानीय बाजार में एक प्रतिष्ठान पर कार्यरत था।एसएचओ अभिमन्यु शुक्ला के मुताबिक सोमवार दोपहर बलराम ने तबीयत खराब होने की बात कहकर कार्यस्थल से घर लौट आया।देर शाम को उसकी पत्नी मायके से घर पहुंची और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन अंदर से कुंडी बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने अपने ससुर को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दरवाजे तोड़ा तो बलराम का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मिला।घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

