सोहावल-अयोध्या 21 अप्रैल (आरएनएस) नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज में नामित किए गये तीन सदस्यो में से दो सदस्य आशीष तिवारी बिशुनपुर सारा, राम औतार यादव नवीगंज को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तीसरे नामित राज वंश पासी शेख अलाउद्दीनपुर मृतक रहे। मंगलवार को नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण उप जिलाधिकारी सविता ने दिलाई। मौजूद अतिथियों में विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान, एसपी श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष रेशमा भारती सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

