-निखिल टीकाराम फुंडे का तबादला, बनाये गये मुख्यमंत्री के विशेष सचिव
अयोध्या 21 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश सरकार ने सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर अब बाराबंकी जिले के डीएम शशांक त्रिपाठी को जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। साल भर के कार्यकाल में कई वीवीआईपी कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने की उपलब्धि डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के पक्ष में दर्ज हो गई। जिलाधिकारी फुंडे ने 17 अप्रैल 2025 को जिले की कुर्सी संभाली थी। साल भर के कार्यकाल में श्रीराम मंदिर पर ध्वज आरोहण के साथ मंदिर से जुड़े कई कार्यक्रमों को संपन्न कराया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के साथ विदेश से रामलला के दर्शन के लिए आने वाले विभिन्न मेहमानों की त्रिलोदकी नदी को नए सिरे से वजूद में लाने का प्रयास किया। वैदिक सिटी बन रही अयोध्या में ऋषियन वन की स्थापना का काम शुरू कराया। इसी तरह की तमाम गतिविधियां उनके पक्ष में दर्ज हो गई। प्रदेश शासन ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर भेजा है। नए जिलाधिकारी के रूप में बाराबंकी के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को यहां भेजा गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही यहां पदभार ग्रहण करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

