अयोध्या 21 अप्रैल (आरएनएस)। राम मंदिर के परकोटा में बने भगवान शिव के मंदिर के शिखर पर 29 अप्रैल को शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वजारोहण करेंगे। इसकी जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया गया है, उन्ही के कर कमलों से कार्यक्रम संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग 1000 कार्यकर्ता शामिल होंगे जो सभी स्थानीय होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री संबोधन भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी और राम लला का दर्शन पूजन करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोपाल राव ने कहा कि परकोटा शिव मंदिर के उत्तरी पूर्वी कोने पर मंच बनाया जाएगा और परकोटा के पूर्व दिशा में वहां पर वीआईपी लोग बैठाये जाएंगे। वहां से पूरे ध्वजारोहण का कार्यक्रम लोग देख सकेंगे, इस दौरान सभी को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। गोपाल राव ने बताया की उम्मीद है मां भगवती और शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण 15 मई तक हो सकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

