जौनपुर,21 अपै्रल (आरएनएस)। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर नेशनल हाइवे 731 पर ट्रक ट्रेलर की टक्कर में जहां दो. लोगों की मौत हो गयी वहीं एक गंभीर घायल हो गया है। बताते है कि मंगल वार की सुबह ट्रक संख्या न्च्.42.ठज्.2765सुल्तानपुर से आलू लादकर वाराणसी जा रही थी। ज्योंही बदलापुर के सरोखनपुर स्थित हाइवे पर पहुंची ही थी कि ट्रेलर संख्यात्श्र.52. ळक्. 2322 से भिड़ंत हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस व एन एच की पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राम करन गुर्जर निवासी जयपुर व एक अन्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं दुर्घटना में घायल ट्रक चालक इंद्रकुमार निवासी जगदीश पुर जन पद सुल्तान पुर की हालत गंभीर देखते हुये प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज विधिक कार्यवाही में जुटी हुयी है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

