रायपुर, 21 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मारी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ट्रक ने ही युवकों को रौंदा है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी छेड़ीखेड़ी के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष पप्पू बंजारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में बैठकर उनका समर्थन किया।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

