महासमुंद 21 अप्रैल (आरएनएस) सघन चेकिंग के दौरान सिंघोड़ा पुलिस ने ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे सिस्टम को अलर्ट कर दिया, ओडिशा से आ रही ‘श्री श्याम ट्रैवल्स’ की बस में सवार एक यात्री के बैग से लाखों की चांदी बरामद हुई और मौके पर ही कार्रवाई ने मामला बड़ा बना दिया, 20 अप्रैल 2026 को रेहटीखोल नाका NH-353 पर पुलिस टीम सीमावर्ती इलाकों से अवैध परिवहन रोकने के लिए लगातार वाहनों की जांच कर रही थी तभी ओडिशा की ओर से आ रही बस को रोका गया और एक-एक सामान की बारीकी से जांच शुरू हुई, इसी दौरान एक यात्री ब्लू कलर का पिट्ठू बैग लिए संदिग्ध नजर आया जिसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू पिता बनवारी लाल शर्मा उम्र 58 वर्ष निवासी कटक ओडिशा बताया, जब बैग की तलाशी ली गई तो अंदर तीन प्लास्टिक डिब्बों में भरे 600 नग चांदी के पायल बरामद हुए जिनका कुल वजन 18.590 किलोग्राम और बाजार कीमत 46 लाख 68 हजार 90 रुपये आंकी गई, पुलिस ने तुरंत धारा 94 बीएनएसएस के तहत वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया लेकिन आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका और लिखित में इसकी पुष्टि भी की, इसके बाद बिना देर किए धारा 106 बीएनएसएस के तहत पूरी चांदी को जब्त कर लिया गया और मामले को आयुक्त आयकर विभाग व राजस्व सूचना निदेशालय छत्तीसगढ़ को अग्रेषित कर दिया गया, सिंघोड़ा पुलिस की इस सटीक कार्रवाई ने साफ कर दिया कि सीमाओं पर अब हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर है और बिना हिसाब-किताब के चलने वाला माल अब सीधे कानून के शिकंजे में आएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

