चित्रकूट 21 अप्रैल (आरएनएस)। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में संकुल खोह की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एआरपी यामेंद्र दत्त पांडेय तथा उपेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
बैठक में स्कूल चलो अभियान अत्यधिक नामांकन, शत प्रतिशत उपस्थिति, निपुण तालिका, फुल फिल करना, स्कूल एडिनेंस कार्यक्रम उपचारात्मक शिक्षण, टीअलएम का विषयवार उपयोग, खेलकूद सामग्री का उपयोग, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास का प्रतिदिन अनिवार्य संचालन, क्रियाशील पुस्तकालय, यू डाइस प्लश में कार्य, प्रेरणा में बच्चों के फीडिंग सहित तमाम विभागीय विषयो पर चर्चा हुई। उपस्थित शिक्षकों ने समस्याओं को साझा किया। एआरपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि शासकीय कार्यों का समयबद्ध कार्य किया जाए। जिससे विभाग की छवि तथा रेटिंग अच्छी रहे। विभागीय नियमों का अक्षरश: पालन किया जाए। जिससे गलती होने की संभावना कम रहे। इस मौके पर संकुल शिक्षक विद्या सागर सिंह, जगजीत सिंह तोमर, प्रधानाध्यापिका रचना यादव, कुबेर सिंह, राम बहादुर सिंह, विनोद सिंह, गीता सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार, भैरव प्रसाद, नमोनारायण, प्रतिभा सिंह सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

