चित्रकूट 21 अप्रैल (आरएनएस)। सीएचसी मानिकपुर के अधीक्षक डॉ शेखर वैश्य ने बताया कि क्षेत्र में एमएमयू वाहन में एक्सरे हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा स्क्रीनिंग की जा रही है। जिसमे गांव-गांव जाकर स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिससे काफी लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। जिसमे वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शैलेंद्र निगम द्वारा टीबी के मरीजों को जागरूक किया गया। नियमित दवा का सेवन व पौस्टिक आहार खाने के बारे में बताया। इस मौके पर विनय द्विवेदी, रमाशंकर भार्गव, अश्विनी सोनी, अभय मौर्य मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

