चित्रकूट 21 अप्रैल (आरएनएस) श्री भगवान भजनाश्रम वृंदावन शाखा चित्रकूट ने पाठा के कोल आदिवासियों व जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह खाद्य सामग्री भजनाश्रम और वृंदावन के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल के निर्देशानुसार अक्षय तृतीया के अवसर पर वृंदावन फोगल आश्रम में डेढ़ सौ संतों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर विश्वनाथ चैधरी, आनंद गाड़ोदिया, गोपाल अग्रवाल, भजनाश्रम के प्रबंधक सीपी दुबे, फोगला आश्रम के प्रबंधक जेपी यादव एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मानिकपुर कोलान घाटी में बसे आदिवासियों के बीच जाकर जरूरतमंद 125 लोगों को चित्रकूट भजनाश्रम के प्रबंधक रामावतार यादव द्वारा छह कुंतल आटा, दाल, एक कुंतल शक्कर, सौ किग्रा तेल, नमक, सब्जी मसाला, साबुन, निरमा तथा हर परिवार के लिए ठंडा पानी के लिए एक घड़ा का वितरण किया गया। इस मौके पर केशव प्रसाद यादव पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम आयोग, शंकर प्रसाद यादव सभासद, पूर्व पुलिस निरीक्षक राजेंद्र शर्मा, सरैया प्रधान प्रतिनिधि शिवनरेश, महेश कोल, मैयादीन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

