-भतीजी की शादी में शामिल होने आया था मृतक
चित्रकूट। कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे। घिसटने से बाइक में आग लग गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सवारों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर भरतकूप थाना पुलिस व राजापुर फायर स्टेशन के प्रभारी श्यामसुंदर, थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंचे। दमकल ने बाइक की आग बुझाई। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी शिवरामपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पतौड़ा ग्राम प्रधान चंदन यादव ने बताया कि मतगंजन यादव की भतीजी की शादी मंगलवार को थी। इसी की तैयारी में उनका पुत्र रविकरन यादव (24) अपने दोस्त अहिरनपुरवा भारतपुर निवासी रामबहोरी के पुत्र महेंद्र यादव (24) के साथ दोपहर करीब पौने दो बजे बाइक से रामघाट पनीर लेने जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर सामने से आई कार से टक्कर हो गई। कार में कानपुर का एक परिवार था। पुलिस ने कार व सवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहगीरों की मदद से मृतकों की पहचान हुई। रविकरन सात भाइयों में सबसे छोटा था। वह लुधियाना में काम करता था और दो दिन पहले ही चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था। मां का पहले निधन हो चुका है। पिता किसान हैं। महेंद्र दो भाई, चार बहनों में छोटा था। मजदूरी कर पत्नी संगीता, मां सावित्री, दो बेटी व एक बेटे का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

