चित्रकूट 21 अप्रैल (आरएनएस)। शहर के शंकर बाजार निवासी राजेश कुमार सविता ने बताया कि भाई विपिन कुमार (35) पुत्र सत्यनारायण दोपहर करीब एक बजे दोस्तों के साथ बल्दाऊगंज मंदिर के सामने कुएं के पास बैठा था। अज्ञात कारणों से वह कुएं में गिर गया। कुएं में थोड़ा पानी था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद विपिन को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन भड़क गए। उनका आरोप था कि शरीर गर्म है। दोबारा जांच की जाए, लेकिन डॉक्टर मरीज के पास नहीं आए। परिजन खुद सीपीआर देते रहे। परिजन स्कूटी से उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि जांच में अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो चुकी थी। विपिन चार भाइयों में बड़ा था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

