रायपुर, 22 अप्रैल (आरएनएस)। विदेशी मुद्रा में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर अज्ञात कालर ने 7 लाख रुपए से अधिक ठग लिए। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार न्यू राजेन्द्र नगर निवासी बहादुर आर्य 55 ने कल देर रात रिपोर्ट दर्ज कराया। उसे 17 अप्रैल की दोपहर से 21 अप्रैल को शाम 5 बजे तक अज्ञात फोन नंबर 9112785936 के कालर ने विदेशी मुद्रा में निवेश में अधिक मुनाफे का आफर दिया। इसे फायदे का कारोबार जान बहादुर ने उसके बताए एकाउंट फोर केरेट फोरेक्स में 7.40 लाख रुपए अधिक निवेश किया। मुनाफा न आने पर ठगे जाने का अहसास हुआ और कल रात 10 बजे थाने पहुंच धारा 66 डी आईटी एक्ट और 318-4 का मामला दर्ज कराया।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

