जशपुर 22 अप्रैल (आरएनएस)। लोक सभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्री राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस विभाग की जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
सांसद श्री राठिया ने लोगों की समस्याओं का सामाधान गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान जशपुर के गौरव पथ के डिवाइडर खुली अवस्था में होने की बात संज्ञान में आई।
सांसद श्री राठिया ने कलेक्टर श्री रोहित व्यास को शहर के रोड डिवाइडर को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए गौरव पथ और फोर लैन डिवाइडर को बंद करना जरूरी है ताकी लोगों को आवागमन में आसानी हो।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिसु अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह डीएफओ श्री शशि कुमार जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार और सभी जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

