लखनऊ (उत्तर प्रदेश),22 अपै्रल। लखनऊ सुपर जाइंट्स अपनी जमीन पर हार का अनचाहा रिकॉर्ड बना रहा है. भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर लगातार हारों की सिलसिला टीम के प्लेऑफ सपनों पर पानी फेर रहा है.2026 आईपीएल सीजन में घरेलू मैदान पर दो मैचों में दो हार के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स अब अपनी सबसे लंबी होम लूजिंग स्ट्रीक का सामना कर रहा है. इकाना स्टेडियम लखनऊ सुपर जाइंट्स का होम ग्राउंड है, लेकिन अब तक इसे मुफीद बनाने में टीम नाकाम रही है.
2026 सीजन शुरू होने से पहले यहां 21 मैचों में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने सिर्फ 9 जीते, जबकि 11 हारे और एक मैच नो रिजल्ट रहा. विन प्रतिशत महज 43त्न के आसपास रहा. 2025 सीजन में 14 घरेलू मैचों में 7 जीत और 6 हार के साथ 50त्न विन रेट रहा, लेकिन कई मैचों में पांच लगातार हार की स्ट्रिक ने प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी थी.
2026 में शुरुआत और खराब रही. 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले होम मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स मात्र 141 रन पर ऑलआउट हो गया. दिल्ली ने 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की. इसके बाद 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के सामने लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 164/8 का स्कोर बनाया, लेकिन शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जीटी ने 7 विकेट से मैच जीत लिया. इन दो हारों के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स की लगातार घरेलू हारों की संख्या बढ़ गई है. यह लगातार सातवीं होम ग्राउंड की हार है. 2023 के तीन हार के पुराने रिकॉर्ड टूट चुका है. 2025 में भी पांच लगातार हार हुई थीं.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

