सरगुजा, 22 अप्रैल (आरएनएस)। मानवाधिकार संगठन के नाम पर ग्रामीणों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का सरगुजा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना सीतापुर पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को मानवाधिकार संगठन का सदस्य बताकर ग्रामीणों को डराते-धमकाते थे और उनसे अवैध रूप से पैसे वसूलते थे। एक मामले में आरोपियों ने ग्रामीणों से करीब 5 हजार रुपये की वसूली की थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वसूली गई 5000 रुपये की नगद राशि और घटना में प्रयुक्त एक इनोवा वाहन भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की ठगी और वसूली करने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम जनता को ऐसे असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखा जा सके।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

